फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की साथी बनेगी आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की साथी बनेगी आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन
विज्ञापन

सहारनपुर। महिलाएं और बालिकाएं यदि किसी समस्या में हैं या फिर उन्हें किसी प्रकार की सरकारी योजना से संबंधित जानकारी चाहिए तो वह टोल फ्री नंबर 181 डायल कर हर तरह से मदद पा सकती हैं। जी हां! प्रदेश सरकार ने आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके तहत रेस्क्यू वैन फोन करने वाली महिला या बालिका के पास पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करेगी।
आशा ज्योति महिला हेल्पलाइन का जनपद में बुधवार से शुभारंभ हो गया। सुबह दस बजे कलक्ट्रेट सभागार में डीएम पीके पांडेय ने अधिकारियों और शहर के गणमान्य लोगों को हेल्पलाइन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 181 टोल फ्री नंबर है, जो सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे काम करेगा। कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और बेहतरी के लिए सरकार का यह बेहतर कदम है। इसके जरिए महिलाएं पुलिस सुविधा, चिकित्सा सुविधा, काउंसिलिंग सुविधा, योजनाओं की जानकारी आदि लाभ ले सकेंगी। बैठक के बाद डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रेस्क्यू वैन का शुभारंभ किया। इस दौरान एडीएम-प्रशासन एसके दुबे, सुनील कुमार सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉब के लिए इंटरव्यू आज
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय में आज यानी छह जुलाई को ग्लोबल ग्रीन बायो प्लांटेड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पहुंच रही है। कंपनी के अधिकारी अपने यहां काम के लिए युवाओं का इंटरव्यू लेंगे। सहायक निदेशक ने बताया कि इच्छुक पुरुष अभ्यर्थी सुबह दस बजे सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। आवेदक का आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए। साथ ही उसका कम से कम दसवीं पढ़ा होना अनिवार्य है। प्रतिभागी का सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण होना जरूरी है, जो डब्ल्यूडबल्यूडबल्यू डॉट सेवायोजन डॉट यूपी डॉट निक डॉट इन पर भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें