लखनौती(सहारनपुर)। मेरठ में हुए सड़क हादसे में लखनौती की पूर्व प्रधान की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पूर्व प्रधान एक हादसे में घायल हुए अपने भाई को अस्पताल में देख कर वापस लौट रही थी।
गंगोह के गांव लखनौती की पूर्व प्रधान अंजुम बेगम दुर्घटना में घायल हुए अपने भाई को देखने के लिए मेरठ अपने घर गई थी। बुधवार को जब वह गाड़ी से अपने बेटे शवाहत अली और भतीजे अनवर अली के साथ लौट रही थी तो मेरठ-शामली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी करीब 100 मीटर तक गाड़ी हाईवे पर ट्रक के साथ घिसटती चली गई। हादसे में अंजुम बेगम की मौके पर मौत हो गई। जबकि बेटा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। देर रात ग्राम प्रधान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। गंगोह नगरपालिका के चेयरमैन नौमान मसूद, ख्वाजा सुहैल, मामू मौला बख्श के सज्जादानशी इरशाद रब्बानी, लायनेश साजिया मसूद, हीरोज मेमोरियल के मैनेजर हाजी रशीद चौधरी टीपू आदि उनके जनाजे में शामिल रहे।
मेरठ में हुआ हादसा, कार में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी