फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री फार्मो से 60 और नमूने जांच को भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर में कौवे की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद मंडल के तीनों जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहीं, शनिवार को सहारनपुर जिले के पांच पोल्ट्री फार्म से 60 और नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जल्दी ही इनकी जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवी राजमौलि के निर्देश पर बर्ड फ्लू को लेकर मंडल के तीनों जिलों में सक्रियता बढ़ाई गई है। सहारनपुर जिले में सभी 11 ब्लाक पर टीमें अलर्ट की गई हैं। जनपद के सभी बॉर्डर पर भी स्थित चेकपोस्ट पर चिकित्सा विभाग, राजस्व और पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। खासकर पशु चिकित्सा विभाग की टीमों के जरिये पोल्ट्री फार्मों से नमूने इकट्ठा किए जा रहे हैं। पूर्व में 20 नमूने जांच के लिए भिजवाए गए थे, उन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। अब शनिवार को मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम और सरसावा ब्लाक क्षेत्र में स्थित पोल्ट्री फार्मों से इकट्ठा किए गए 60 नमूने मेरठ भिजवाए गए हैं। वहां से इन नमूनों को बरेली स्थित इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। बर्ड फ्लू नोडल अधिकारी एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुभाष मलिक ने बताया कि पोल्ट्री फार्म से नमूने इकट्ठा करके जांच के लिए भिजवाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें