फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाते 6 आरोपी गिरफ्तार, बरामद हुआ असलहा

Wed, 12 Apr 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दबोचे गए बुकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में आईपीएल के मैचों में सट्टे के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मोबाइल फोन पर करोड़ों रुपये का सट्टा लगाने के आरोप में 6 बुकी को जनकपुरी क्षेत्र के बेेेेरीबाग से धर दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 6 नोटबुक, एलसीडी, एक सेटअप बॉक्स एवं 20,400 रुपये बरामद किए है। पुलिस क्रिकेट पर सट्टा लगवाने वालों के मोबाइल नंबरों की जांच करा रही है।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात को जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला बेरीबाग स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से इंडियन क्रिकेट लीग की टीमों पर सट्टा लगवाने वाले गिरोह के 6 सदस्यों को मौके से पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सचिन अनेजा उर्फ काका निवासी बेरीबाग, सिद्धार्थ गोयल उर्फ सौरभ सिंघल निवासी मोहल्ला मटिया महल, राहुल भाटिया निवासी माधवनगर, दीपक गुंबर उर्फ शैंकी निवासी मोहल्ला जाफर नवाज, शिवम सियाल निवासी बेरीबाग पीएनबी बैंक के पास थाना जनकपुरी तथा अंकित गोयल  निवासी मटिया महल बताया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, एक एलसीडी, एक सैटअप बॉक्स, 4 नोट बुक एवं 20,400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों जेल भेज दिया है।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि आरोपियों से बरामद मोबाइल फोन के नंबरों की जांच की जा रही है। इन बुकी के तार कहां तक जुड़े हुए हैं और कहां बुक करा रहे थे। क्रिकेट से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति अथवा किसी टीम से तो अपरोक्ष अथवा परोक्ष रूप से तो नहीं जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें