जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में शुक्रवार को 58.6 फीसदी अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं ने टीका लगवाया। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने जिला महिला अस्पताल में पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी भी मौजूद रहे।
शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 15 केंद्र और 24 बूथ बनाए गए थे। टीकाकरण सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चला। शुक्रवार को 2872 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। मगर 58.6 फीसदी ही लोग टीका लगवाने पहुंचे। टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। टीका लगवाने पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्था देखी। डॉ. बीएस सोढ़ी ने टीकाकरण के सफल रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि अगला टीकाकरण 18 फरवरी को होगा।
तीन दिन से कोई संक्रमित नहीं
सहारनपुर। जनपद में बीते तीन दिन से एक भी नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। शुक्रवार को कोई संक्रमित नहीं मिला, बल्कि दो मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में जनपद में 29 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक जनपद में 10535 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
जिला अस्पताल में को वैक्सीन का टीका लगवाते पुलिस कर्मी- फोटो : SAHARANPUR