फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए 560 अभ्यर्थी रहे दौड़ में सफल

Sat, 05 Sep 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली में तकनीकी पदों के लिए शुक्रवार को पांच जिलों के अभ्यर्थियों की भर्ती परीक्षा हुई। इसमें 560 अभ्यर्थी दौड़ में सफल रहे।
विज्ञापन


सेना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक शुक्रवार को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर एवं शामली जनपद के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई। इस दौरान कुल 790 अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 710 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इनमें से 560 अभ्यर्थियों ने दौड़ में सफलता प्राप्त की। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल कराए गए।
शुक्रवार को 17 अगस्त से शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली समाप्त हो गई। इस दौरान 13 जिलों के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। भर्ती परीक्षा के बाद अब दस सितंबर तक मेडिकल होंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों में कुछ कमी है। उन्हें समय दिया जाएगा। स्टेडियम में भर्ती के चलते बाहरी लोगों का प्रवेश बंद है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सेना के जवान और पुलिसबल भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें