फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 करोड़ रुपये से बुझेगी शहरवासियों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अमृत योजना के तहत शहरवासियों को पेयजल सुविधा देने के लिए 56 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। जिनमें से कुछ राशि जारी भी हो चुकी है। दो चरणों में होने वाले कार्यों का पहला चरण चल रहा है। दोनों चरण दिसंबर 2020 तक पूर्ण किए जाने हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के रिकॉर्ड में 121000 मकान दर्ज हैं। जलकल अधिकारियों की मानें तो नगर निगम फिलहाल करीब 75 फीसदी घरों में पानी पहुंचा रहा है। अमृत योजना के तहत 24 नवंबर 2018 से पाइपलाइन डालने और ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य चल रहा है। जिस पर कुल 56 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पहले चरण के लिए कुल 28.35 करोड़ रुपये तथा दूसरे चरण में 27.69 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पहले चरण का कार्य 23 नवंबर 2020 तक तथा दूसरे चरण का कार्य दस दिसंबर 2020 तक पूर्ण होना है। संबंधित क्षेत्रों में पाइपलाइन डालने का अधिकतम कार्य पूर्ण हो चुका है। दोनों चरण पूूर्ण होने के बाद शहर के करीब 92 फीसदी घर कवर होंगे, जिसके बाद करीब सात या आठ फीसदी ही घर बचेंगे।
कितना फीसदी हुआ काम
पहले चरण में दिल्ली रोड स्थित आईटीआई परिसर, दाबकी जुनारदार, मानकमऊ और सड़क दूधली में ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण 70 फीसदी पूर्ण हो चुका है। सात नलकूपों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। 70 फीसदी पाइपलाइन भी डाली जा चुकी है। 35 फीसदी हाउसहोल्ड कनेक्शन स्थल पर किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में गांव मढ़, ग्रीन सिटी और पारसपुरम में ओवरहेड टैंक बनाए जा रहे हैं, जिनका निर्माण करीब 46 फीसदी पूर्ण हो चुका है। पांच नलकूपों का 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। 103 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा रही है, जिसका 60 फीसदी कार्य हो चुका है। 7060 हाउस होल्ड कनेक्शन के सापेक्ष 26 फीसदी कनेक्शन हो चुके हैं।
विज्ञापन

यह क्षेत्र रहेंगे शेष
दो चरणों में पिंजौरा का कुछ क्षेत्र, दिल्ली रोड का कुछ हिस्सा और अंबाला रोड का कुछ हिस्सा बचा हुआ है। इसके अलावा कुछ नई कॉलोनियां भी हैं, जो निगम के सर्वे के बाद विकसित हुई हैं। इन कॉलोनियों में घरों की आबादी करीब साढ़े चार हजार है। इन क्षेत्रों को बाद के चरण में लिया जाएगा।
अमृत योजना के तहत पेयजल के लिए डाली जा रही पाइपलाइन का कार्य 60 से 70 फीसदी पूूर्ण हो चुका है। वर्तमान में हम शहर के करीब 76 फीसदी घरों में पानी पहुंचा रहे हैं। दोनों चरणों का कार्य पूर्ण होने के बाद हम करीब 92 फीसदी घरों को कवर कर लेंगे।
विज्ञापन

अमरनाथ, महाप्रबंधक, जलकल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें