फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के लिए काउंसिलिंग में पहुंचे 53 अभ्यार्थी

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में कांउसलिंग के लिये पहुंचे शिक्षक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। कुल 33 पदों पर भर्ती के लिए बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। इसमें 76 में से 53 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जनपद के कुल 11 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 33 पद रिक्त हैं। इनमें कंप्यूटर के अंशकालिक शिक्षकों के पांच, शारीरिक शिक्षा के अंशकालिक शिक्षकों के दो, कला एवं क्राफ्ट के अंशकालिक शिक्षकों के पांच, उर्दू शिक्षकों के चार और पूर्णकालिक सहायक रसोइयों के दो पद शामिल हैं। बृहस्पतिवार को हुई काउंसिलिंग के लिए 76 अभ्यर्थियों को बुलावा भेजा था, इनमें से 53 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि 23 गैरहाजिर रहे। काउंसिलिंग में सीडीओ विजय कुमार, बीएसए अंबरीष कुमार, डायट प्राचार्य राज सिंह यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डायट का एक प्रवक्ता, बीईओ नागल, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें