जिले में 9 दिन में मिले 527 कोरोना संक्रमित
सहारनपुर। कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। बीते वर्ष चार महीने में जितने संक्रमित मिले थे, उससे ज्यादा तो इस अप्रैल माह के नौ दिनों में सामने आ चुके हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को और ज्यादा सावधान रहने और एहतियात बरतने की जरूरत है।
दरअसल, मार्च 2020 में लॉकडाउन लगा था, जिसके बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में पहला संक्रमित जिले में सामने आया था। उसके बाद कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा था। फिर भी मार्च, अप्रैल, मई और जून माह के अंत तक जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 390 तक ही पहुंचा था। अब इस साल अप्रैल माह के नौ दिनों की बात करें तो 527 मरीज मिल चुके हैं। यह जाहिर करता है कि कोरोना संक्रमण कितनी तेजी से बढ़ रहा है। जरा सी लापरवाही की वजह से वायरस हमला कर सकता है। इसलिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें।
मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 जांच
कोविड-19 संक्रमण की मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच हो रही है। वहां रोजाना 1500 तक जांच होती हैं। ऑटोमेटिक मशीन भी आई है, जिसके बाद यहां प्रतिदिन 2000 जांच तक होने लगेंगी। इसके अलावा रोजाना करीब दो हजार जांच एंटीजन से हो रही हैं।
नौ दिन में मिले संक्रमित
01 अप्रैल ---- 26
02 अप्रैल ---- 20
03 अप्रैल ---- 48
04 अप्रैल ---- 31
05 अप्रैल ---- 43
06 अप्रैल ---- 126
07 अप्रैल ---- 52
08 अप्रैल ---- 128
09 अप्रैल 53
साल 2020 में चार माह में संक्रमित की दर
माह कुल संक्रमित --- कुल मौत
31 मार्च तक ---- 00 --------- 00
30 अप्रैल तक ---- 172--------- 00
31 मई तक ------- 244 -------- 01
30 जून तक ------ 390 -------- 05