फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने थाने पहुंचकर लगाई शादी की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। रविवार को थाने में एक युवक एवं युवती पहुंचे और उन्होंने थाना प्रभारी से अपनी शादी कराने की गुहार लगाई थाना प्रभारी ने दोनों के परिवारों के लोगों को बुलवाया, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने आने से मना कर दिया। पुलिस ने दोनों परिवारों से लिखित प्रार्थना पत्र लेने के बाद उन्हें शादी करके अपनी इच्छा से जिंदगी गुजारने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11बजे बजे एक युवक तथा एक युवती थाना प्रभारी के पास पहुंचे तथा स्वयं को बालिग बताते हुए अपनी शादी कराने की गुजारिश की। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने युवक तथा युवती के परिजनों को थाने बुलाया। युवक के परिजनों थाने आ गए, लेकिन युवती के परिजनों ने थाने आने से मना कर दिया तथा कहा कि जहां उनकी लड़की जाना चाहती है, चली जाए। थाना प्रभारी स्वयं युवती के घर पहुंचे तथा उसके परिजनों से बातचीत की। लड़की के परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह अपनी लड़की के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते। लड़की जहां जाना चाहती है जा सकती है। लड़के के परिजनों से भी थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र ले लिया। लड़के के परिजनों ने कहा कि वह लड़की की शादी अपने लड़के के साथ कराने के इच्छुक है। पुलिस ने लड़के के परिजनों तथा गांव के जिम्मेदार लोगों से प्रार्थना पत्र लिया कि वह दोनों की शादी करा देंगे तथा दोनों को उनके अनुसार जीवन यापन करने में सहयोग देंगे।
थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक युवती बालिग है। इसलिए उन्हें शादी से रोका भी नहीं जा सकता है। लड़की के परिजन भी कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। पुलिस ने युवती को युवक के परिजनों को सौंपते हुए आवश्यक लिखापढ़ी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें