फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपेट शो और नाटिकाओं ने समझाया शिक्षा का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अभिप्रेरण शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में पपेट शो और नाटिकाओं के मंचन से छात्राओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उच्च शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को शिविर के समापन अवसर पर जन मेधावियों को सम्मानित किया गया। उनमें कक्षा आठ की मंतशा, मधु और तनु, कक्षा सात की पूजा, सोनिया और लक्ष्मी, कक्षा छह की वंतिका, रिया और प्रिया शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षा में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। वार्षिक गतिविधियों जैसे चित्रकला में पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अलीशा, सुनंदा, स्वच्छता में दिव्या, अनुशासन में रिया, उपस्थिति में लक्ष्मी, कर्तव्य परायण में सोनिया अव्वल रहीं। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार सिंह, वार्डेन गुलशन मीरा, बबली, बबीता, मंजू, कविता आदि मौजूद रहीं।
इंडक्शन बैठक का आयोजन
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज परिसर स्थित इग्नू के अध्ययन केंद्र में रविवार को इंडक्शन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। केंद्र समन्वयक डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता, डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर विपिन सैनी ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। इस मौके पर डॉक्टर वीके सैन्ी, डॉक्टर शैली, डॉक्टर ओमदत्त, मसरूर अहमद, जयप्रकाश गौतम, प्रवीन, सुशील, शारदा, योगेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें