फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र निम ने गन्ना राज्य मंत्री से की मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान से भाजपा विधायक देवंद्र निम ने प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुलाकात की। विधायक ने दावा किया कि गांगनौली शुगर मिल पर किसानों का बकाया पांच करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया गया है। एक-दो दिन में किसानों को उनका पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने बताया कि सहारनपुर की गांगनौली शुगर मिल पर किसानों का पांच करोड़ रुपये बकाया था। इसको लेकर उन्होंने तीन बार विधानसभा में मुद्दा उठाया था। मामले में सरकार ने संज्ञान लेते हुए किसानों का भुगतान करने के निर्देश दिए। मंगलवार को उन्होंने लखनऊ में प्रदेश के गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा से मुुलाकात की। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने तत्काल भुगतान करने के आदेश दिए। एक-दो दिन में किसानों को उनका पैसा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें