फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की चौकसी बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ के साथ खुफिया विभाग की टीम ने भी स्टेशन पर चेकिंग की। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। यात्रियों से पूछताछ की गई, ट्रेनों में यात्रियों के सामान से लेकर टॉयलेट तक को चेक किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर जारी किए गए अलर्ट को देखते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्टेशन होने के कारण अधिकारी अधिक सतर्कता बरत रहे हैं। आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार, जीआरपी प्रभारी राशिद अली के नेतृत्व में टीम ने तथा खुफिया विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। सभी प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में भी चेकिंग की गई। यात्रियों के सामान की जांच की तथा ट्रेनों के टॉयलेट तक चेक किए गए। परिसर में मौजूद संदिग्ध प्रतीत होने वाले यात्रियों से पूछताछ भी की गई। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों को भी चेक किया। रात में रेल लाइन की पेट्रोलिंग की गई। आउटर तक टीमों ने चेकिंग की। आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने यात्रियों को सचेत करते हुए कहा कि वह अनजान व्यक्ति से लिया हुआ खाना बिल्कुल ना खाएं। स्टेशन और रेलगाड़ी में संदिग्ध व्यक्ति है, तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 182 पर दें, ताकि अगले स्टेशन पर उसे पकड़ा जा सके।
परिजनों से नाराज होकर गाजियाबाद से सहारनपुर पहुंची छात्रा
सहारनपुर। परिजनों से नाराज होकर एक छात्रा गाजियाबाद से ट्रेन में बैठकर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यूनिफार्म में छोटी छात्रा को स्टेशन पर देख जीआरपी कर्मियों ने उससे पूछताछ करके परिजनों को बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा पांच की एक छात्रा परिजनों से नाराज हो गई और शाम को इंटरसिटी एक्सप्रेस में गाजियाबाद से बैठ गई। जीआरपी प्रभारी राशिद अली ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे लगभग दस साल की छात्रा यूनिफार्म में स्टेशन पर घूमती हुई मिली। संदेह होने पर उसे थाना लगाकर पूछताछ की गई। छात्रा ने बताया कि परीक्षा खराब होने के कारण उसे परिजन डांट रहे थे। जिसके चलते वह घर से रेलवे स्टेशन पहुंची और ट्रेन में बैठ गई। उसे नहीं पता था कि ट्रेन कहां जाएगी। उसने अपने पिता का नाम और फोन नंबर बताया। जिस पर जीआरपी ने फोन किया। रात लगभग एक बजे छात्रा के परिजन सहारनपुर पहुंचे। छात्रा का परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें