फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास योजना के आवेदकों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास योजना के नाम पर वसूली के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलवाने के नाम पर नगर पंचायत के एक सभासद और योजना के जेई पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत परिसर में जमकर हंगामा किया। सभासद और जेई के विरूद्ध कार्रवाई की मांग के लिए चेयरमैन पति, मुख्यमंत्री और योजना से संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र दिए गए।
नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लोगों को आवास मुहैया कराने के लिए आवेदन पत्र भरवाए गए हैं। इसमें नगर पंचायत कर्मचारियों और सभासदों द्वारा सभी वार्ड के पात्र लोगों के फार्म जमा कराए गए हैं। मंगलवार को काफी संख्या में नगर निवासी संदीप, अकरम, कविता, कृष्ण कुमार, राजेश, सुशील, जयबीरी, मांगेराम, पप्पु, सुरेंद्र, केलादेवी, कुंता, अनुज, अरुण, अमित, शिक्षा सहित काफी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में पहुंच अपने वार्ड के सभासद और योजना से जुड़े एक जेई पर मकान दिलवाने के नाम पर 30 हजार रुपये प्रति आवेदक से रिश्वत में रूप में मांगने का आरोप लगाया। आरोप है कि सभासद और जेई उन्हीं लोगों के आवास स्वीकृत कराते हैं, जो रुपये देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, डूडा अधिकारी, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत चेयरमैन को शिकायती पत्र देकर सभासद और जेई के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आवास योजना में जमा आवेदन पत्रों की सही जांच कर पात्रों को लाभान्वित करने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, सभासद और जेई ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें