फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कराई करीब साढे़ चार हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर की टीम ने मंगलवार को करीब साढे़ चार हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इसमें गांव घोघरेकी में ग्राम समाज की करीब 2.453 हेक्टेयर भूमि और गांव सांवलपुर नवादा में तालाब की लगभग 2.136 हेक्टेयर जमीन शामिल है। टीम ने ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से कब्जा लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर की टीम ने एंटी भूमाफिया अभियान के तहत क्षेत्र के दो गांवों में भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम सबसे पहले गांव घोघरेकी पहुंची। वहां पर ग्राम समाज की लगभग 2.453 हेक्टेयर भूमि पर हुए अवैध कब्जे को ट्रैक्टर और जेसीबी की सहायता से हटवाया गया। इसके बाद टीम ने गांव सांवलपुर नवादा में पहुंचकर तालाब की करीब 2.136 हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराया। इसमें कब्जाधारियों ने फसल की बुआई कर रखी थी। इस पर ट्रैक्टर चलवाकर कब्जा लिया गया। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन का एंटी भूमाफिया अभियान जारी रहेगा। इस दौरान तहसील सदर की टीम के साथ ही पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें