फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निम ने टपरी स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टपरी रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया। विधायक ने प्लेटफार्म पर झाडू लगाकर सफाई की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह विधायक देवेंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ टपरी रेलवे स्टेेशन झाडू लगाकर साफ-सफाई की और कूड़ा करकट एकत्र कर कूड़ेदान में डाला। विधायक ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए हमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि जहां सफाई होगी वहां कोई बीमारी नहीं होगी। यात्री रेलवे स्टेशन पर कूड़ेदान का इस्तेमाल करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। जितनी ज्यादा हम सफाई रखेंगे, उतना ही पर्यावरण शुद्घ रहेगा। जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी, संजय शर्मा, सतपाल चौधरी, राव जहीन, मामचंद त्यागी, किशोर भारती, अखिलेश गुप्ता, नृपेंद्र पंवार, ओमपाल धीमान, रजनीश सैनी, ओमपाल सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें