फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत पोल टूटा, संविदा कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत पोल टूटा, संविदा कर्मचारी की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। तैयबपुर गांव में एलटी लाइन ठीक करने गया बीरपुर विद्युत उपकेंद्र का संविदा कर्मी पोल टूटने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए रुड़की में स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नन्हेड़ा टिपटॉन गांव निवासी मधु बुधवार को तहरीर लेकर कोतवाली पहुंची। इसमें उसने बताया कि उसका पति रणधीर सिंह बीरपुर के विद्युत उपकेंद्र पर संविदाकर्मी के रुप में तैनात था। मंगलवार सुबह वह उपकेंद्र में गया था। जहां से विभागीय कार्य के लिए तैयबपुर गांव में लखीराम की एलटी लाइन को ठीक करने के लिए के लिए गया था। इस दौरान वह पास में स्थित दूसरे खेत में खड़े सीमेंट के विद्युत पोल पर लाइन को चैक करने के लिए चढ़ने लगा तो पहले से जर्जर हालत में खड़ा विद्युत पोल टूट गया। इसके नीचे आने से रणधीर गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोग उसे उठाकर रुड़की के एक अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें