सहारनपुर। सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल (हिंदी मीडियम) में आयोजित मंडलीय बालक/बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता में सहारनपुर विजेता बना है। विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी 17 सितंबर से आगरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में सहारनपुर के अलावा मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालकों के अंडर-19 आयु वर्ग में सहारनपुर ने शामली को 43-1 के भारी अंतर से हराया। अंडर-14 आयु वर्ग में सहारनपुर ने शामली को 38-5 के अंतर से पराजित किया। बालिकाओं के फाइनल मुकाबले में भी सहारनपुर ने शामली को 19-14 के अंतर से हराया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य सिस्टर जुलियाना और सिस्टर माला व राजीव थापा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। बेहतरीन प्रदर्शन करने की वजह से विजेता खिलाड़ी 17 से 20 सितंबर तक आगरा में होने वाली राज्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रवीण चौधरी, सुबोध, अफजाल, संजय, रवि, अरुण, आकांक्षा, यश, तनु, दिव्या आदि मौजूद रहीं।