फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। श्री मनकामेश्वर शिव मंदिर समिति के तत्वावधान में बुधवार को भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में एक दर्जन से ज्यादा झांकियां और बैंडबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा का कसबे में जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का डाक बंगले से शुभारंभ डा. प्रदीप चौहान ने किया। गणेश पूजन अंकित कांबोज ने किया। सबसे आगे दो ध्वज वाहक घुड़सवार, ढोल पार्टी, श्री गणेश जी की झांकी, रथ बग्गी देवी दास जी महाराज हनुमान मंदिर भैंसराऊ के पीछे चिंटू शर्मा, नीटू धीमान, सतीश रोहिला द्वारा निर्मित झांकियां और अंत में राधा कृष्ण जी की शिव मंदिर की मुख्य झांकी शामिल रही। इस पर मुख्य पुजारी फल्केश्वर शर्मा विराजमान थे। बैंडबाजों की धार्मिक धुन पर माहौल भक्तिमय रहा। शोभायात्रा के संचालन में राज सिंह साध, सतीश राठौर, प्रमोद शर्मा, नरेंद्र बंसल, विकास गुप्ता, नीरज गोयल, ठा. सूर्यकांत सिंह, राजपाल सिंह, सुशील राणा, नवीन खुराना, नवीन चौधरी, ठा. जसबीर सिंह, मुकुल अग्रवाल, सचिन बंसल, अशोक गुप्ता, बिल्लू राठौर आदि का सहयोग रहा। शोभायात्रा का राधेश्याम डाबर, विनोद गोयल, राव सम्मून, चौ. मंसूर, राव मुतैयब, राव अबरार, टीपू, राशिद, वाजिद अली, प्रधान इशरान, राव साजिद, डा मुस्तकीम, डा इशरत अली, मंगलु कुरैशी ने पुष्पवर्षा के साथ जगह जगह स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें