फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर का रेलवे रोड पर विरोध तो शास्त्री नगर में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे के प्रस्तावित फ्लाईओवर को जहां रेलवे रोड पर बनाए जाने का विरोध हो रहा है। वहीं, शास्त्री नगर के लोग फ्लाईओवर को अपनी तरफ बनवाने को राजी हैं। इसको लेकर बुधवार को रेलवे रोड और शास्त्री नगर के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक से मिलकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

रेलवे रोड के निवासियों ने विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह को बताया कि फ्लाईओवर के रेलवे रोड पर बनने से इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ज्यादा बढ़ जाएगा। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, अस्पताल में आने वाले मरीजों, स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों, गन्ना सोसाइटी में आने वाले किसानों तथा इंडस्ट्रियल इस्टेट में आने वाले व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि सरकार का यह कदम जनविरोधी और विकास में पूरी तरह बाधक होगा। इसलिए फ्लाईओवर को रेलवे रोड की बजाए पूर्व में प्रस्तावित शास्त्री चौक से अंबहेटा रोड पर उतारा जाए। ज्ञापन देने वालों में सेठ कुलदीप कुमार, दलीप मल्होत्रा, ऋषि खन्ना, रवि होरा, श्याम कुमार अग्रवाल, सौरभ, राजेश सिंघल, बंटी, राजकिशोर गुप्ता, बिट्टू कपूर, सतीश कपूर, अमित अनेजा, राजेश अनेजा, अश्वनी सिंघल, विकास गर्ग, सुशील कण़वाल, महेंद्र गिरधर आदि रहे। वहीं, शास्त्री नगर के लोगों ने भी विधायक को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया कि रेलवे क्रासिंग-69 (रणखंडी फाटक) की समस्या को समाप्त करने के लिए फ्लाईओवर रेलवे रोड पर अव्यवहारिक है। रेलवे रोड पर पुल बनने से अतिव्यस्त रेलवे रोड का व्यापार समाप्त हो जाएगा। शास्त्री नगर से लेकर नेचलगढ़ होते हुए बाजार आने वाले 40 गांवों का पुराना मार्ग बंद होने से शास्त्री नगर से नेचलगढ़ तक का व्यापार चौपट हो जाएगा। इसलिए अन्य शहरों की भांति अधिकतम 300 मीटर के ढलान वाले पुल का निर्माण रणखंडी रोड पर ही कराया जाए। क्योंकि प्रस्तावित योजना में 2 प्रतिशत लोगों का तुष्टिकरण करने हेतु 98 प्रतिशत लोगों के साथ अन्याय होने से शास्त्री नगर, नेचलगढ़ व रेलवे रोड के व्यापारियों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर धर्मवीर चौहान, संजीव चौधरी, सुनील धीमान, रामशरण सिंह, ओमपाल, प्रदीप कुमार, मामचंद, सुमन धीमान, अमित चौधरी, रामकला सैनी, योगेंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें