फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित को महत्व देने वाला ही सच्चा आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खलासी लाइन स्थित आर्य समाज में चल रहे 65 वें वेद प्रचार सप्ताह के छठे दिन विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ मुंबई से पधारे सन्यासी यज्ञ मुनि के पौरोहित्व में हुआ। वैदिक भजनोपदेशक वीरेंद्र मिश्रा ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को निजी हित से अधिक महत्व देने वाला ही सच्चा आर्य है।
विज्ञापन

सोमवार को महिला सम्मेलन में सन्यासी यज्ञमुनि ने मां के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बर्तन भले ही टूट जाए, लेकिन दिल कभी नहीं टूटना चाहिए। भजनोपदेशक विनोद दधीचि, मनीषा आर्य, शोभा आर्य, कुमारी दिव्या, रजनी अरोड़ा, संजीव आर्य आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता निर्मला देवी और संचालन मीना वर्मा ने किया। शांति देवी, रश्मि गर्ग, सुमन गुप्ता, सुदेश राणा, सुधीर कुमार, सुभाष सैनी, डॉ. पूर्णचंद्र शास्त्री, अनिल मारवाह, रमेश राजा, मधुकांत राणा, मुनीश आर्य, राजकुमार आर्य, सुरेंद्र चौहान, रविकांत राणा, सुरेश सेठी, देवेंद्र आर्य, रामकिशोरी, किशनलाल शर्मा, रघुनंदन प्रसाद आर्य, योगराज, विजय कुमार गुप्ता, रविन्द्र आर्य, ओमप्रकाश आर्य, जीवेश शर्मा, जितेंद्र सिंह, अवनीश आर्य, प्रियवृत शास्त्री, विकास धीमान, बलराज सिंह तोमर, डॉ. राजवी सिंह वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें