सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ से जुडे़ कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि राजस्व परिषद द्वारा शासन स्तर पर जिन 13 बिंदुओं की संस्तुति की जा चुकी है, उनका शासनादेश जारी किया जाए।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित धरना प्रदर्शन पर वक्ताओं ने कहा कि 13 सूत्रीय मांगों की संस्तुति राजस्व परिषद द्वारा शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बावजूद शासन ने इस बारे में शासनादेश जारी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी 2005 के बाद नियुक्त किए गए हैं, उन्हें भी पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को राजस्व परिषद द्वारा शासन को भेजा गया है, उनका शासनादेश जारी किया जाए। धरने की अध्यक्षता प्रदीप जैन और संचालन प्रताप सिंह राणा ने किया। जिलाध्यक्ष अनिप कुमार, महामंत्री राजेंद्र कुमार डाबर, राजीव भसीन, नरेश सैनी, सरवर सिद्दीकी, नवनीत कुमार, संजय शर्मा, निशांत कुमार, राकेश मित्तल, राजवीर सिंह, कुलदीप पाल, विनोद कुमार, रूचि शर्मा, नीरु सिंह, अनीता सिंह, निशा गुप्ता, मनीष कुमार, नीलम शर्मा, आबिद हसन, विक्रम आदि ने विचार रखे।