छात्राओं ने बंदियों को बांधी राखी
सहारनपुर। जिला कारागार में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। छात्राओं ने तिलक लगाकर बंदियों को राखी बांधी।
शुक्रवार को सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की 51 छात्राओं ने जिला कारागार पहुंचकर 501 बंदियों को तिलकर कर उनकी कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने गीत सुनाकर बंदियों और जेल प्रशासन के अधिकारियों को भावुक कर दिया। नंदनी, भूमिका, सुजाता, ईशा, अग्रसी, वंशिका जग्गी, अंशिका, रम्मा, ईशा शामिल रही। प्रधानाचार्य सिस्टर एलसी ने कहा कि हर वर्ष उनके स्कूल की छात्राएं बंदियों को राखी बांधती हैं, जिससे बंदियों के मन में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न हो। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा, जेलर राजेश कुमार पांडेय, उपकार पाल केके दीक्षित, हिमांशु रौतेला, सूबेदार ने उप प्रधानाचार्य सिस्टर जोसेन, सिस्टर राखी, अन्नू, मोनिका से राखी बंधवाई।
उधर, एकल विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र और एसपी सिटी प्रबल प्रताप सहित कई अधिकारियों के हाथों पर राखी सजाई। वहीं, संकल्प विकलांग केंद्र द्वारा रक्षा बंधन पर्व मनाया गया, जिसमें एयरफोर्स स्टेशन सरसावा के स्टेशन कमांडेंट एस चौधरी और एयरफोर्स वेलफेयर एसोसिएशन की महिलाएं शामिल रही। दिव्यांग बच्चों को उपहार दिए गए। भर दो झोली पर कव्वाली प्रस्तुत की गई। कशिश, वंश, मनीषा, गुलनाज, ऋतु ने ऐ वतन गीत पर नृत्य किया। बच्चों ने कमांडेंट को राखी बांधी। इसमें अनुराग, दीपक, शिखर, अब्दुल मौजूद रहे।