फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी क्रिकेटर भावना

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी क्रिकेटर भावना
विज्ञापन

सहारनपुर। क्रिकेट के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करने वाली भावना तोमर को खेल दिवस के अवसर पर राज्यपाल रामनाइक सम्मानित करेंगे। सम्मान के लिए भावना का चयन होने से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

भावना तोमर ने वर्ष 2007 में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से अपने क्रिकेट की पारी की शुरूआत की। मात्र एक साल के प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत के दम पर भावना वर्ष 2008 में रणजी टीम का हिस्सा बनी और तब से लगातार रणजी खेल रही हैं। वह उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कप्तान भी रही हैं। उनकी कप्तानी में प्रदेश की टीम विजेता बनी थी। वर्ष 2008-09 में वह सेंट्रल जोन प्रतियोगिता भी खेली, जिसमें उनकी टीम विजेता रही। भावना ने बताया कि वह जेडसीए और एनसीए कैंप का भी हिस्सा रह चुकी है। क्रिकेट के क्षेत्र में भावना की उपलब्धियों और योगदान करे देखते हुए ही उनका चयन सम्मान के लिए हुआ है। खेल दिवस पर 29 अगस्त को राज्यपाल उन्हें लखनऊ में सम्मानित करेंगे। क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, पार्षद चरणजीत सिंह निक्कू, अनुराग गुप्ता, फुरकान कुरैशी, अब्दुल अहद, सौमित्र चौधरी, मोहम्मद बिलाल, सचिन राठौर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें