फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

सहारनपुर। जनपद में पिछले दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बुधवार को दिन भर बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशगवार रहा। हल्की बारिश के बावजूद शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे शहर में मुश्किल से पांच मिनट के लिए झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से मौसम में हल्की ठंडक आ गई। साथ ही कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। नवीन नगर में सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की बगल से ओजपुरा की ओर जाने वाली सड़क जलमग्न रही, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी रही। परेशानी का दूसरी वजह उक्त मार्ग पर खनन सामग्री का पड़े होना भी रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय पर आई बारिश की वजह से बच्चे बारिश की बौछारों के बीच भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें