फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग से हजारों का सामान एवं डीजल स्वाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना के पास एक दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में डीजल रखे होने के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर छाबड़ा कांप्लेक्स स्थित मैकेनिक की दुकान में रात लगभग साढ़े नौ बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में डीजल रखा हुआ था। जिससे आग भड़क उठी। दुकान के अंदर से आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचा दिया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और शटर तोड़कर भड़की आग पर पानी डालना शुरू किया। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान एवं डीजल खत्म हो गया। इस दौरान आसपास के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें