सहारनपुर। बुधवार से रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी है। अब ट्रेनें बदले गए समय के अनुसार चलेंगी। यही नहीं ट्रेनों का स्टेशन पर स्टॉपेज का समय भी कम कर दिया गया है। जिससे ट्रेनों को लेट होने की संभावना को कम किया जा सके।
सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लगभग 45 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है। हालांकि यह बदलाव काफी कम अंतर से किया गया है। स्टेशन पर ट्रेन के रुकने का भी समय कम कर दिया गया है। स्टेशन पर 10 मिनट रुकने वाली ट्रेन का स्टॉपेज आठ मिनट का और 15 मिनट के स्टॉपेज को 12 मिनट का कर दिया गया है। इससे ट्रेन के लेट होने की संभावना को कम किया जा सके। रेलवे द्वारा नई समय सारिणी को जारी कर दिया गया है और इसे 15 अगस्त से लागू किया जा रहा है।
--------------
-- अप की इन ट्रेनों का बदला समय
टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस, बिलासपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, हावड़ा-जम्मूतवी एक्सप्रेस, राजेंद्रनगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, गाजीपुर-श्रीवैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस, धनबाद-फिरोजपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कानपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, मुजफ्फरनगर-अंबाला एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस, चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-सियालदाह एक्सप्रेस, जम्मूतवी-हरिद्वार एक्सप्रेस, हरिद्वार-दिल्ली, अमृतसर-कोलकत्ता एक्सप्रेस, नागलडैम-कोलकत्ता, अमृतसर-बरौली एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस समेत लगभग 45 ट्रेनों का समय बदला है।
---------------------
-- नई समय सारिणी घोषित की
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि बुधवार से ट्रेनों के समय में बदलाव हो रहा है। नई समय सारिणी घोषित कर दी गई है। नई समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन होगा। ट्रेनों को लेट होने से बचाने के लिए समय में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के ठहराव का भी समय कम किया गया है।