फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन लाइटों से रोशन होगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगीन लाइटों से रोशन होगी घंटाघर पर लगी भगत सिंह की प्रतिमा
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम ने घंटाघर चौक की सूरत बदलने का प्लान तैयार किया है। एक ओर जहां चौक से अतिक्रमण हटाकर इसका चौड़ीकरण किया जाएगा, वहीं घंटाघर चौक पर लगी शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा के स्थल भी संवारा जाएगा। छतरी बनाने के साथ ही यहां रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। इससे रात में भी प्रतिमा रोशन रहेगी।
घंटाघर चौक शहर का सबसे बड़ा चौराहा है। इससे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली समेत देश के अनेक हिस्सों का ट्रैफिक गुजरता है। मगर इन सबके बावजूद प्रशासन की लापरवाही से चौक व्यवस्थित नहीं है। चौक के बीचोंबीच लगी शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा का स्थल भी व्यवस्थित नहीं है। नगर निगम अफसरों ने बताया कि किसी भी चौक पर लगी प्रतिमा स्थल की ऊंचाई किसी भी सूरत में दो फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे एक छोर से खड़े होकर दूसरे छोर की सड़क पर नजर रखी जा सके। मगर घंटाघर चौक पर लगी प्रतिमा के बेस को पांच से छह फुट ऊंचा बनाया गया है, जिससे विजन साफ नहीं हो रहा है। इससे यातायात व्यवस्था संभालने में भी परेशानी आ रही है। साथ ही प्रतिमा का बेस राउंड इतना बड़ा है कि वह मार्ग को अवरुद्ध कर रहा है। साथ ही घंटाघर चौक पर चारों ओर अतिक्रमण भी काफी है।
विज्ञापन

नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत घंटाघर चौक की सूरत बदलने का निर्णय लिया है। इसका प्लान भी तैयार कर लिया गया है। नगर निगम घंटाघर से अतिक्रमण हटवाएगा। इसके साथ ही शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा के बेस को तुड़वाकर उसे नए सिरे से अधिकतम दो फुट ऊंचा बनवाएगा। इतना ही नहीं, इसके बेस राउंड को भी छोटा किया जाएगा। नगर निगम भगत सिंह की प्रतिमा के ऊपर सीमेंट की स्थाई छतरी बनवाएगा। प्रतिमा के चारों ओर रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी, जिनकी रोशनी से रात के समय प्रतिमा चमका करेगी।
--------------------------------------
शहर की सबसे बड़ी हाइमास्ट लाइट लगेगी
घंटाघर चौक पर नगर निगम शहर की सबसे बड़ी हाइमास्ट लाइट लगवाने जा रहा है। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि हाइमास्ट लाइट की रोशनी ऐसी होगी, जिसमें सुई को भी ढूंढा जा सकेगा। लाइट का प्रकाश करीब एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को रोशन करेगा। इसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

---------------------------------------
नगर निगम ने घंटाघर चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ ही इसके सौंदर्यकरण कराने का निर्णय लिया है। हम घंटाघर चौक को ऐसा बनाने जा रहे हैं, जिसकी लोग तारीफ करेंगे। घंटाघर के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है, जिस पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
----------------------------------------
जगदीप कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें