फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शंकर का किया अर्धनारिश्वर श्रृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
तृतीय सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
विज्ञापन

सहारनपुर। श्रावण मास के तृतीय सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में भगवान शंकर अर्द्धनारीश्वर श्रृंगार किया गया। हर-हर महादेव और बोल बम, बम-बम के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से प्राचीन श्री सिद्घपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री भविश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हरि मंदिर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। जयकारों के साथ भगवान शंकर का जलाभिषेक और पंचामृत स्नान कराया गया। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में नर्मदेश्वर महादेव का अर्ध नारिश्वर श्रृंगार किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि सम्पूर्ण सृष्टि का सृजन ही अर्धनारिश्वर रूप है। ब्रहमा जी के तप करने पर शिव अर्धनारिश्वर रूप में प्रकट हुए थे। इसी अर्धनारिश्वर रूप ने सृष्टि सृजन का संकेत दिया था। सम्पूर्ण सृष्टि ही शिव के अर्धनारिश्वर रूप में समाहित है। स्वामी मेहरचंद जैन, सुरेंद्र शर्मा, मनीष सिंह, अनिल चौहान, अभिषेक, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, अश्वनी कांबोज, दिनेश, प्रभा, सुचेता, कमला, गीता, अंजना वर्मा, किरण, बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें