फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया स्वच्छता सर्वेक्षण टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। वृहद स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत डीएम आलोक पांडेय ने शुक्रवार को यहां गोचर कृषि इंटर कालेज में आयोजित सर्वेक्षण अभियान का शुभारंभ करते हुए रामपुर मनिहारान ब्लाक की सातों न्याय पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का गठन करते हुए इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। गोचर कृषि इंटर कालेज में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में आलोक पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के वृहद स्वच्छता, सर्वेक्षण 2018 के क्रियान्वयन का आंकलन अत्यंत सजगता एवं गंभीरता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन एवं जिला प्रशासन स्तर पर उच्च स्तरीय सतर्कता तथा सक्रियता के साथ इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि समय अवधि के इस कार्य को पूरा किया जाना जरूरी है। डीएम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थानों, प्राथमिक विद्यालय, ग्राम पंचायत स्तर पर उप स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, हाट बाजार, ग्राम के चौराहे, गांव के मुख्य मार्गों पर कुरड़ी आदि स्थानों पर विशेष सफाई, स्वच्छता अभियान चलाकर पानी भराव, पानी निकासी, नाले नालियों की सफाई, कूड़ा निपटारा, करकट का उचित प्रबंधन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा इस अभियान की जागरूकता के लिए रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जाए। रामपुर मनिहारान ब्लाक क्षेत्र की न्याय पंचायत भांकला, शेरपुर, घाटहेड़ा, पंहासू, सोना अर्जूनपुर, चकवाली, अंबेहटा चांद में टीम का गठन कर दिया है जो इस अभियान को सफल बनाने का काम करेगी। कार्यक्रम के ब्लाक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें