फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी की फटकार के बाद पकड़ा गैंगरेप का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी की फटकार के बाद पकड़ा गैंगरेप का आरोपी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गैंगरेप पीड़िता द्वारा परिजनों सहित लखनऊ जाकर डीजीपी से मुलाकात करते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई है। पुलिस ने गैंगरेप के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि विधायक द्वारा धमकाने के आरोपों की तहरीर पर पुलिस अभी भी केवल जांच करने की ही बात कह रही है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निवासी एक व्यक्ति ने पांच लोगों पर 14 वर्षीय पुत्री के साथ जबरन गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी दिलदार, मोहल्ला गुजरान निवासी बाबा इरफान, गांव खानपुर गुर्जर निवासी फरमान एवं शाहरूख और गांव धलापड़ा निवासी सरवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी दिलदार को जेल भेज था। अन्य आरोपियों पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी। पीड़ित ने सपा विधायक नाहिद हसन पर फोन पर धमकी देते हुए आरोपियों से फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। धमकी की ऑडियो क्लीपिंग भी वायरल हुई थी। इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना किए जाने पर पीड़िता और उसके पिता ने लखनऊ जाकर डीजीपी को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। डीजीपी के निर्देश पर सोमवार को गैंगरेप के एक अन्य आरोपी गांव खानपुर निवासी फरमान को पकड़ लिया गया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें