फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य पदार्थ के अधिक कीमत वसूलने पर रेलवे स्टॉल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते खाद्य पदार्थ के स्टॉल संचालकों ने खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ा दिए। यात्रियों ने रेल अधिकारियों को ट्वीट कर दिया। ट्वीट का असर तुरंत हुआ और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक स्टॉल को सील कर दिया। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर दो दिन से अधिक भीड़ के चलते खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी भारी संख्या में रेलवे स्टेशन पर ही रुके। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई। लेकिन मांग बढ़ते देख कुछ स्टॉल संचालकों ने खाद्य पदार्थों की कीमतों में दो गुना तक वृद्धि कर दी। जिसका लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सोमवार की शाम को लोगों ने स्टेशन पर रेट वृद्धि के विरोध में हंगामा भी किया।
बताया जा रहा है कि यात्रियों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं रेलवे अधिकारियों को निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर खाद्य सामग्री की बिक्री की शिकायत ट्वीट कर दी। ट्वीट में शिकायतकर्ता ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित एक स्टॉल पर अधिक रेट में खाद्य सामग्री की बिक्री का आरोप लगाया। ट्वीट होते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार शाम को ही सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक डाक्टर रीतिका वशिष्ठ के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग की टीम सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। टीम ने प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्थित 60 नंबर स्टॉल पर कीमत से अधिक वसूली की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर स्टॉल को सील कर दिया। जिससे अन्य स्टॉल संचालक सचेत हो गए। टीम ने बाद में अन्य स्टॉल पर पहुंचकर भी चेकिंग की। लेकिन अन्य स्टॉल पर कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया चकि अंबाला डिवीजन की टीम ने ही कार्रवाई की है। टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें