फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। छह माह से रद्द चल रही सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने कहा कि ट्रेन रद्द होने की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस कमेटी के नगर विधानसभा अध्यक्ष अर्चित जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अर्चित जैन ने कहा कि जालंधर-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन छह माह से रद्द चल रही है, जिससे सहारनपुर से दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों की मुश्किल बढ़ गई है। दिल्ली की ओर जाने के लिए सुबह सात से शाम चार बजे तक कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं है। उन्होंने ट्रेन का नियमित संचालन शुरू कराए जाने की मांग की। प्रवीण चौधरी, अशोक सैनी, सौरभ धीमान, चौधरी मुजफ्फर अली, अरविंद पालीवाल, विनोद कुमार, राकेेश वर्मा, इसरार मलिक, अमित कांबोज, इंद्र कपूर, सलमान, गुलफाम मलिक, संदीप कांबोज, अशोक शारदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें