सहारनपुर। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं करने के विरोध में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर 2019 के चुनाव में सरकार को खामियाजा भुगतना होगा।
मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल शुरू की। मंडलीय सचिव बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र लागू किया जाए। ग्रामीण डाक सेवकों में आक्रोश है। ग्रामीण डाक सेवक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। इसके बावजूद विषम परिस्थितियों में वह अपना कार्य कर रहे हैं। चेतावनी दी कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो केंद्र की भाजपा सरकार को 2019 के चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा। राजेंद्र गुप्ता, कुशपाल, सुरेशपाल, नाथीराम, वीरेंद्र सिंह, प्रीतम, धर्मवीर शर्मा, वीरेंद्र कुमार, विजेंद्र त्यागी, ब्रहमदत्त, अब्दुल मलिक मौजूद रहे।