फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था में सुधार के साथ बना सुरक्षा का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के साथ सुरक्षा का माहौल बन रहा हैं। यही वजह है कि पूंजी निवेश करने वालों की दिलचस्पी प्रदेश में बढ़ी है। उन्होंने कर्नाटक में राज्यपाल की भूमिका पर उठे सवालों को राजनीति से प्रेरित बताया।
विज्ञापन

शोभित यूनिवर्सिटी गंगोह में कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसी भी प्रदेश के विकास के लिए नियमित बिजली और कानून व्यवस्था में सुधार जरूरी है। पिछले एक साल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में अपेक्षाकृत काफी सुधार हुआ है, लेकिन अभी और सुुधार की जरूरत है। अपराधियों में कानून का खौफ पैदा हुआ है, जिससे सुरक्षा का माहौल बना है। दूसरा बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। दोनों में सुधार के सुखद परिणाम भी सामने आने लगे हैं। आम जनमानस के साथ प्रदेश में पूंजी निवेश करने के लिए उद्यमियों में सुरक्षा का माहौल बना है। उद्यमियों के एक बड़े वर्ग के सामने आने से प्रदेश में नए उद्योग-धंधे लगने के साथ रोजगार में भी वृद्धि होगी। कर्नाटक विवाद के सवाल पर यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि राज्यपाल का संवैधानिक पद है, उसकी अपनी गरिमा हैं। दलगत राजनीति में राज्यपाल को खींचा जाना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें