फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। माधोपुर सालियर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसके नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव सालियर निवासी राजेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रमन कुमार शुक्रवार की सुबह आठ बजे ट्रैक्टर ट्राली से माधोपुर के पास खेत में लकड़ियां भरने के लिए जा रहा था। सालियर से निकल कर जैसे ही वह माधोपुर सालियर मार्ग चढ़ा तो अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में रमन ट्रैक्टर पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली पास ही स्थित किसान संग्राम सिंह के खेत में जा कर पलट गई और उसके नीचे रमन दब गया। आस पास काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर खासी मशक्कत के बाद रमन को बाहर निकाला। परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे ले कर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर वापिस लौट गए। बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें