फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों को हिंदू समाज से अलग करना साजिश का हिस्सा : सुरेंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दलितों को हिंदू समाज से अलग करना साजिश का हिस्सा : सुरेंद्र पाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। राजपूत चेतना मंच की बैठक में अधिवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हादसे सचिन वालिया की मौत के बहाने दलितों को हिंदू समाज से अलग करने की साजिश की जा रही है। इसके प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के कुछ लोगों और संस्थाओं द्वारा भीम आर्मी को आर्थिक सहायता देना हिंदू समाज को विघटित करने तथा दलितों को हिंदू समाज से अलग करने की साजिश का हिस्सा है। इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए। मोंकित राणा ने कहा कि भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया का राजपूत समाज को धमकी देना निंदनीय है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए कमल वालिया अपने भाई सचिन वालिया की हत्या का उनके समाज के लोगों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। डा. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज कानून का सम्मान करता है और आपसी सद्भाव बनाकर क्षेत्र में शांति कायम रखने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इस मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान अमनदीप राणा, विक्की राणा, मनोज राणा, गौरव राणा, बबल सिंह, देवा राणा, राजकुमार सिंह, कपिल राणा, कुलदीप कुमार, सुभाष राणा, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें