फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक, निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ली पब्लिक स्कूलों की बैठक, निर्देश दिए
विज्ञापन

सहारनपुर। डीएम पीके पांडेय ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में पब्लिक स्कूलों की बैठक ली। उन्होंने स्कूल संचालकों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल संचालकों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम का पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि कानून के तहत पब्लिक स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाओं में 25 फीसदी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है। इन बच्चों की फीस का पैसा शासन से रिलीज होता है। स्कूलों को चाहिए कि वह कानून का पालन कर गरीब बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने स्कूल बसों की फिटनेस के लिए आरटीओ कार्यालय में जांच कराने को भी कहा। कहा कि बच्चों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। इसके अलावा उन्होंने स्कूलों में बच्चों की हर तरह से सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने को भी कहा। बैठक में सीडीओ संजीव रंजन, डीआईओएस आरके तिवारी, बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें