फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ के बाद गुल पड़ी है 30 गांवों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामपुर मनिहारान बिजलीघर से जुडे़ इसलाम नगर, पूर्वी मुंडीखेड़ी,भांकला फीडर से जुडे़ करीब 30 गांवों में विद्युत आपूर्ति 24 घंटे से ठप पड़ी है जिससे रात में गांवों में अंधेरा पसरा रहा। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया है। वही तेज आंधी से आम के बाग ठेकेदारों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी से रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव घसौती, मुंडीखेड़ी, भांकला, तेलीपुरा, कुराली, अलाउदीनपुर आदि गांवों में विद्युत लाइन व पोल धराशाई हो गए। पूरे दिन लाइनों व विद्युत पोल को खड़ा करने में लाइन मैन पूरे दिन जुटे रहे। बाग ठेकेदार हमीद, इमरान, इनाम आदि का कहना है कि तेज आंधी से बागों में छोटा आम गिरने से उन्हें नुकसान पहुंचा है। बिहारीगढ़ में जगह जगह विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कस्बे सहित समूचे घाड़ क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधड़ के बाद के बाद पूरे घाड़ क्षेत्र के गांवों दामोदराबाद, नरोत्तमगढ़, रामगढ़, किशनगढ़, थापुल, टांडा मीस्री, बादशाहपुर, माहलोवाली, मनोहरपुर, टांडा मान सिंह, सुंदरपुर, गणेशपुर और मोहंड आदि गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोगों के मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें