फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर चेतना संगठन की बैठक में मारपीट के आरोप को बताया झूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। भारतीय गुर्जर चेतना संगठन की बैठक में संगठन के अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर लगाए मारपीट के आरोपों को झूठा बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि अध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची है।
विज्ञापन

बेहट में संगठन कार्यालय पर आहूत बैठक में बेहट विस क्षेत्र उपाध्यक्ष चौधरी परमाल सिंह ने कहा कि गांव अंबेहटा में बिजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप संगठन के अध्यक्ष चौधरी सितम सिंह, आकाश पोसवाल एवं मुकेश पोसवाल पर लगाया गया है। यदि ऐसा होता है तो उनके खिलाफ बेहट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होती है। किसी ने अध्यक्ष की छवि को खराब करने की नियत से यह सब किया है। इससे गुर्जर समाज में आक्रोश है। इस तरह की हरकत करने वाले शरारती तत्व के खिलाफ गुर्जर समाज एकजुट होकर कानूनी कार्रवाई करेगा। बैठक में चौधरी इलम सिंह, विनय कुमार, चौधरी प्रीतम सिंह, भगत सिंह पोसवाल, चौधरी सत्यपाल सिंह राठी, पूर्व प्रधान इसम सिंह, राजू चौधरी बेलका आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें