कैंप लगाकर वितरित किये किसानों को क्रेडिट कार्ड
गंगोह। किसान सेवा सहकारी समिति में शिविर लगाकर 50 से ज्यादा किसानों को क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान देश की किसी भी बैंक शाखा के एटीएम मशीन से अपना पैसा निकलवा सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्डों का वितरण जिला सहकारी बैंक के उपमहाप्रबंधक एके सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत किसानों को अब ऐसे क्रेडिट कार्ड वितरित किये जा रहे हैं। विकास अधिकारी धन्नजय जोशी, शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, एमडी प्रवेश कुमार, सभापति मांगेराम, पूर्व सभापति प्रेमसिंह, निदेशक सुरेंद्र सिंह, सरवरी, हरपाल सिंह, विश्वास, राजसिंह डुभरकिशनपुर, शाहदीन झाडवन, मुस्तकीम, महिपाल सिंह, बलेन्द्र सिंह, लक्ष्मीचंद, मनीष सैनी, रमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।