फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कुंडीय यज्ञ में दी आतंकवाद के खात्मे के लिए आहूतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी (सहारनपुर)। सिद्धपीठ शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में नागल माफी गांव स्थित माता बगलामुखी सिद्धपीठ में मां बगलामुखी का दो दिवसीय 25 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रात में माता का गुणगान किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय कुंडीय महायज्ञ में आतंकवाद के खात्मे एवं सामाजिक समरसता के लिए विशेष आहुतियां दी गई।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र के गांव नागल माफी में स्थित मां बगलामुखी सिद्धपीठ पर रविवार से आयोजित दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम की धूम रही। मां की पूजा सर्वप्रथम शंकराचार्य आश्रम के व्यवस्थापक सहजानंद ब्रह्मचारी एवं विधायक नरेश सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। श्री बगलामुखी मंदिर के व्यवस्थापक पंडित प्रमोद शर्मा ने बताया कि मां बगलामुखी पीतांबरा का जन्म कच्छ (गुजरात) में हरिद्रा सरोवर के तट पर हुआ था। उन्होंने बताया कि एक समय पृथ्वी पर तूफान नामक राक्षस की उत्पत्ति हुई। इस राक्षस ने संपूर्ण पृथ्वी पर उत्पात मचा दिया। सभी देवता अपनी रक्षा के लिए भगवान विष्णु की शरण में गए। भगवान विष्णु ने हरिद्रा सरोवर के तट पर तपस्या की। उसी समय मां बगलामुखी का प्रादुर्भाव हुआ। उस समय मां पीत वर्ण हो गई, इसलिए माता पीतांबरा कहलाई। माता ने राक्षस की जीवा को पकड़कर अपनी मुदगल से प्रहार कर उसका संहार किया और देवताओं को उसके भय और आतंक से मुक्ति दिलाई। तब से माता शत्रुनाशिनी कहलाई। मां पीतांबरा सभी कष्टों को हरने वाली है।
इस मौके पर दूर दराज से आए विद्वान पंडितों द्वारा पांच कुंडीय यज्ञ एवं विश्व शांति हेतु पांच कुंडीय यज्ञ भी किया गया। माता के जागरण में गायक प्रदीप शर्मा एवं अन्य गायकों ने एक से एक बढ़कर प्रस्तुति देकर भक्ति रस की गंगा में भक्तों को डुबोकर रखा। सोमवार को विशेष पूजा में सिद्धपीठ शाकंभरी देवी मंदिर के व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, पद्म सिंह ढायकी, अभय राणा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, विधायक प्रदीप चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, एसओजी प्रभारी संजय पांडे आदि ने भी हिस्सा लिया। इसके पश्चात यज्ञ में आतंकवाद के खात्मे तथा विश्व शांति हेतु विशेष आहुतियां दी गई । मंत्रोच्चार एवं यज्ञ का संचालन पंडित आशुतोष भारद्वाज व नितिन शर्मा ने संपन्न कराया। इस दौरान पंडित अखिलेश कौशिक, पंडित अमन कौशिक, शुभम कौशिक, नितिन कौशिक, पंडित हर्षित कौशिक, कपिल, अभिषेक कौशिक, नागल माफी के ग्राम प्रधान संजय कुमार ,महेंद्र सिंह चौहान प्रमुख, संजय सैनी ग्राम प्रधान भागुवाला, कोतवाली प्रभारी मिर्जापुर प्रेम प्रकाश शर्मा आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें