फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन खुलेंगे सभी कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2017-18 का अंतिम सप्ताह चल रहा है, जिसमें विभागों को वित्तीय ब्योरा तैयार करना है। इसकी वजह से 29 से 31 मार्च तक सरकारी छुट्टी होने के बावजूद जनपद के सभी कोषागार और उप कोषागार खुले रहेंगे। विभागाध्यक्षों की ओर से इसका सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

29 से 31 मार्च तक महावीर जयंती, गुड फ्राइडे और मोहम्मद हजरत अली के जन्मदिन की वजह से सरकारी अवकाश हैं। लेकिन वित्तीय वर्ष का अंतिम सप्ताह होने के कारण विभागों पर काम की अधिकता रहेगी। मुख्य कोषाधिकारी स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने 29, 30 और 31 मार्च को सभी कोषागार और उप कोषागार खुले रखने का आदेश जारी कर दिया है। इन दिनों में कोषागार सहारनपुर, उप कोषागार नकुड़, देवबंद और बेहट और राजकीय लेनदेन हेतु अधिकृत भारतीय स्टेट बैंक, कोर्ट रोड, सहारनपुर, भारतीय स्टेट बैंक नकुड़, देवबंद और यूनियन बैंक आफ इंडिया बेहट राजकीय लेन देन का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें