फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुम्हार की भांति होते हैं शिक्षण संस्थान: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। डायट पटनी में टीएलएम तथा विज्ञान प्रदर्शनी एवं मेले में जनपद के सभी विकास खंडों के सरकारी स्कूलों तथा बीटीसी कालेजों द्वारा निर्मित शैक्षिक सामग्री का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पटनी में शैक्षिक मेले का उद्घाटन डीएम पीके पांडे, सीडीओ संजीव रंजन, प्राचार्य राजसिंह यादव तथा बीएसए रामेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीएम पीके पांडे ने कहा कि शिक्षण संस्थान एक कुम्हार की भांति होते है, जो कच्ची मिट्टी के प्रतिरूप बच्चों को विभिन्न रूप में तराशने का कार्य करते हैं। बच्चों को शिक्षक जैसे संस्कार देंगे, बच्चे वैसे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि डायट को भी अपनी ब्रांडिंग करनी होगी, ताकि यहां से निकलने वाले शिक्षक उत्तम योग्यता के होंगे तो वह बच्चों को भी योग्य बना पाएंगे।
सीडीओ संजीव रंजन ने कहा कि शिक्षक अपने स्कूलों में जो कार्य कर रहे हैं, उसमें और सुधार करने की आवश्यकता है। नये-नये टीएलएम से बच्चों को नया सीखने तथा नया करने की प्रेरणा मिलती है। डायट प्राचार्य राजसिंह यादव ने कहा कि सरकारी मंशा के अनुरूप डायट में शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया है। उप प्राचार्य अनुराधा शर्मा, वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद वर्मा, डा. देवेंद्र सिंह, इसम सिंह, तेजपाल मलिक, सतीश राणा, फैसल खान, महेंद्र अधिकारी, संदीप अरोरा, सौरव कुमार, शालिनी, पूजा, रेखा गुप्ता, बीईओ प्रदीप कुमार, राजमोहन, अजय कुमार, ब्रजमोहन, रंजन गुप्ता, इंद्रजीत, आरके साहू, प्रधान तेजपाल सैनी आदि रहे। संचालन आकाश तोमर तथा सपना ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

यह संस्था रही शामिल
चिलकाना, डायट में हुए विज्ञान टीएलएम नवाचार मेले में इन संस्थानों ने अपनी सहभागिता की तथा अपने वर्किंग माडल तथा सहायक सामग्री का प्रदर्शन किया। हरि कालेज आफ मैनेजमेंट, रामदूत कालेज आफ एजुकेशन, देवर्षि कालेज, सरस्वती संस्थान, शोभित यूनिवर्सिटी, एशियन कालेज, देवबंद कालेज आफ हायर एजुकेशन, हरिकेश राणा कालेज, दीपांशु कालेज सहित स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, परिवहन विभाग के साथ-साथ बीआरसी ने अपने टीएलएम प्रदर्शित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें