उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अनुज कुमार
निर्विरोध ब्लाक अध्यक्ष निर्वाचित
देवबंद। बीआरसी गुनारसा में शनिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाकस्तरीय चुनाव में अनुज कुमार अध्यक्ष, अरविंद कुमार मंत्री और अमीर हसन को कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।
पर्यवेक्षक राकेश कुमार और ब्रजपाल मलिक ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। अध्यापक समाज वर्तमान में सरकारी आदेशों से पीड़ित है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अध्यापक हित में कार्य करने आश्वासन दिलाया। कार्यक्रम में वजाहत शाह, भोपाल सिंह, दीपक त्यागी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान अरुण त्यागी, डा. सुधीर, प्रभात यादव, साबिर, प्रदीप शर्मा, मनोज, रोबिन मित्तल, अनिल चौधरी, महकार सिंह, वरूण, जेपी वर्मा, खुर्शीद अहमद, मौ. असद, राकेश, वसीम, शादाब खान, शमशाद अहमद आदि मौजूद रहे।