सहारनपुर। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही भारत बचाओ महारथ यात्रा का महानगर में जोरदार स्वागत किया गया। संयोजक सुरेश चौहान को पगड़ी पहनाकर और तलवार भेंटकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को महारथ यात्रा नुमाइश कैंप स्थित भारत माता चौक पर पहुंची। श्रीराम सेना के अध्यक्ष विभोर राणा और वंदेमातरम चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गॉड फिल्ड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य इंदु आर्य, सीके पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य उमा बाठला व मार्शल आर्ट्स कुंगफू के खिलाड़ी राजेश आर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सुरेश चौहान ने कहा कि जनसंख्या में हिंदुओं का घटा हुआ अनुपात देश को विनाश की ओर धकेल रहा है। पूर्व कर्नल पीके त्यागी, तजेंद्र पाल त्यागी, महामंडलेश्वर बाबा रिजकदास, अल्पना तलवार, पंडित अनिल कौदंड, पंडित धीरज शर्मा, अमित वशिष्ठ, गुलशन पाराशर, विभोर राणा, विवेक, प्रताप सिंह, दीपक शर्मा, सारिका अग्रवाल, विकास चौधरी, संचित अरोड़ा, राजकुमार कालड़ा, शिवम जोगी, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।