फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना सलमान नदवी के कारण पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा: मदनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवी की वजह से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिष्ठा को हुआ नुकसान: मदनी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। बाबरी मस्जिद-रामजन्म भूमि को लेकर मौलाना सलमान नदवी द्वारा विवादित बयान देने और कलह फैलाने वाली बातें कहने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मौलाना सलमान नदवी की वजह से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

रविवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि मौलाना सलमान नदवी ने अपनी गलतियों से सबक न लेते हुए मीडिया के बीच जाकर जिस तरह के बयान दिए उससे बोर्ड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मौलाना सलमान नदवी भी जानते हैं कि अदालत यह स्पष्ट कर चुकी है कि बाबरी मस्जिद विवाद का फैसला जमीन बंटवारे का है। लेकिन कुछ नेता उसे आस्था से जोड़कर दूसरा रुख देने की कोशिश कर रहे हैं। मौलाना ने कहा कि सलमान नदवी को अच्छी तरह मालूम है कि इससे पहले भी कई विद्वानों, धार्मिक गुरुओं और राजनीतिज्ञ इस मसले का हल अदालत से बाहर निकालने की कोशिशें कर चुके हैं। लेकिन हर बार उन्हें असफलता का मुंह देखना पड़ा। साथ ही कहा कि मौलाना नदवी ने मस्जिद दूसरी जगह बनाए जाने वाला जो प्रस्ताव रखा उसमें वह खुद ही चौतरफा घिर गए। उन्हें नहीं पता कि श्रीश्री रविशंकर के करीबी अमरनाथ मिश्रा ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, उनमें कितनी सच्चाई है या उसके पीछे क्या उद्देश्य है। लेकिन इतना साफ है कि मौलाना सलमान नदवी अज्ञानता में साजिश का शिकार बन गए हैं। मौलाना मदनी ने कहा कि वह अपने पुराने रुख पर कायम है कि मौलाना सलमान नदवी बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना राबे हसन नदवी से माफी मांग लें और अपनी जिद को छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें