फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुते का मवींकलां में आतंक, आधा दर्जन लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ग्राम मवींकला में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। गांव में आई बारात में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। पूर्व प्रधान के चेहरे पर हमला कर दिया। जबकि कांशीराम कॉलोनी में घुसकर दो लोगों को काट लिया। लोग पागल कुत्ते की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव मवीकलां में आई बारात को देखकर एक कुत्ता पागल हो गया और उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। गांव के ही रोहित नाम के युवक को काट कर घायल कर दिया। जिससे वहां भगदड़ गांव के लोग कुत्ते के पीछे मारने के लिए भागे। कुत्ता भागता हुआ पूर्व प्रधान भंवर सिंह के सामने से निकला और भंवर सिंह के चेहरे पर हमला कर काट लिया। जिससे भंवर सिंह भी घायल हो गए। गांव की सड़क पर जा रहे तीन लोगों को कुत्ते ने काट कर जख्मी कर दिया। लोगों ने उसको पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन कुत्ता लोगों को चकमा देकर कांशीराम कालोनी में जा घुसा और दो बच्चों को काट लिया। लोग पागल कुत्ते की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें