फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 41 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 41 शिकायतें
विज्ञापन

सहारनपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 41 शिकायतें आईं। इनमें से तीन शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार के नेतृत्व में तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इनमें कुल 41 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का समाधान तत्काल करा दिया गया है। इनमें 13 शिकायतें राजस्व विभाग, 7 पुलिस, 8 विकास विभाग, 5 विद्युत निगम, 3 पूर्ति विभाग, 2 सिंचाई विभाग की हैं। इसके अलावा एक-एक शिकायतें विकास प्राधिकरण, आबकारी और नगर निगम की हैं। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि सभी शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर संगीता, तहसीलदार प्रीति सिंह और अपर तहसीलदार रामदयाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें