फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 और 200 मीटर में मिर्जा जव्वाद रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। पूरणमल रामलाल डिग्री कॉलेज में बाबू पवन कुमार क्रीड़ास्थल पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीए द्वितीय वर्ष के छात्र मिर्जा जव्वाद का प्रदर्शन शानदार रहा।
विज्ञापन

स्पर्धा का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. पवन बंसल, दिवाकर गोयल, प्रवीण मित्तल और विशाल मित्तल ने मशाल जलाकर और आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। इस दौरान 100 मीटर ट्रैक का रिबन काटा गया। प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की लंबी कूद में रजत कुमार ने प्रथम मिर्जा जव्वाद ने द्वितीय और शालिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर छात्र वर्ग में मिर्जा जव्वाद प्रथम, रजत द्वितीय और शहनवाज तृतीय रहे। रस्साकसी छात्र वर्ग में बीएससी की टीम प्रथम और बीकाम की टीम द्वितीय रही। छात्रा वर्ग रस्साकसी में बीएससी की टीम ने प्रथम और बीए की टीम ने द्वितीय स्थान पाया। 200 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मिर्जा जव्वाद ने प्रथम और सालिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग ऊंची कूद में मिर्जा जव्वाद प्रथम, शहनवाज द्वितीय और सुमित तृतीय स्थान पर रहे। संचालन डॉ. नीतिका रानी और क्रीडा अधिकारी मनीष कुमार ने किया। लक्ष्य सैनी, राकेश सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें